IPL 2025: संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? बड़ी वजह आई सामने!

Sanju Samson ने बीच टूर्नामेंट क्यों छोड़ी टीम?

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज और कप्तान संजू सैमसन ने IPL 2025 के बीच में ही टीम का साथ छोड़ दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद जब पूरी टीम चंडीगढ़ रवाना हो रही थी, तब संजू बैंगलुरु चले गए। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके पीछे की असली वजह क्या है?


चोट के चलते इंपैक्ट प्लेयर बने सैमसन

संजू सैमसन पिछले तीन मैचों से इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका निभा रहे थे। न तो वह विकेटकीपिंग कर रहे थे और न ही टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अंगूठे में चोट लगी थी। अब वह बैंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) गए हैं, जहां मेडिकल टीम उनकी फिटनेस की जांच करेगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो संजू IPL के बचे हुए मैचों में बतौर कप्तान और विकेटकीपर वापसी कर सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए कितने अहम हैं संजू सैमसन?

राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। अब तक खेले गए 140 मैचों में उन्होंने 141 के स्ट्राइक रेट से 3742 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं, जो इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। 2021 में जब संजू को टीम का कप्तान बनाया गया, तो 2022 में उनकी टीम ने IPL फाइनल तक का सफर तय किया था।

चोट के बावजूद शानदार प्रदर्शन

इस सीजन में भी संजू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ: 178 के स्ट्राइक रेट से 66 रन (4 छक्के, 7 चौके), कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ: 13 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ: 20 रन, उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल टीम के लिए विकेटकीपिंग कर रहे थे। लेकिन टीम को अपने कप्तान की कमी साफ महसूस हो रही थी।

क्या संजू जल्द करेंगे वापसी?

बैंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संजू सैमसन का मेडिकल टेस्ट होगा। अगर वह फिट पाए जाते हैं, तो उन्हें विकेटकीपिंग और कप्तानी करने की इजाजत मिल जाएगी। राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। फैंस को उम्मीद है कि तब तक संजू फिट होकर टीम में लौट आएंगे।

राजस्थान के लिए कितना जरूरी है संजू का फिट होना?

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए संजू की फॉर्म और फिटनेस बहुत जरूरी होगी।क्या संजू सैमसन NCA से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद सीधे कप्तानी संभालेंगे? क्या राजस्थान रॉयल्स उन्हें बिना कप्तानी दिए खेलने भेजेगी? इन सभी सवालों का जवाब आने वाले दिनों में मिल जाएगा!

Post a Comment

Previous Post Next Post