Dream11 CEO Harsh Jain की कहानी – कैसे बदली किस्मत और बने करोड़पति?

Dream11 CEO Harsh Jain की कहानी 

क्या आप भी करोड़पति बनना चाहते हैं? सोचिए, अगर कोई कहे कि गेम खेलो और पैसा कमाओ, तो? सपना सा लगता है न? लेकिन एक शख्स ने इसे सच कर दिखाया! नाम है – हर्ष जैन, Dream11 के मालिक! जो खुद क्रिकेट के फैन थे और उन्होंने पूरे भारत को फैंटेसी गेमिंग का दीवाना बना दिया।लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सफर इतना आसान नहीं था? 150 बार रिजेक्शन मिला, लोगों ने जुआरी कहा, लेकिन हिम्मत नहीं हारी! चलिए, जानते हैं इस करोड़ों की कंपनी Dream11 के मालिक की पूरी कहानी!


मुंबई का लड़का, बड़ा सपना!

हर्ष जैन का जन्म और बचपन मुंबई में बीता। क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज़! हर मैच देखते, खासकर मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के पक्के सपोर्टर। लेकिन सिर्फ क्रिकेट देखना नहीं, कुछ अलग करना था। पढ़ाई में भी जबरदस्त! Sevenoaks High School से स्कूलिंग की और फिर University of Pennsylvania से इंजीनियरिंग, मैथ्स और इकॉनमिक्स में ग्रेजुएशन किया। और 2012 में Columbia Business School से MBA भी कर लिया!

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी और आइडिया की घंटी!

एक दिन, माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप कर रहे थे। वहीं पहली बार फैंटेसी स्पोर्ट्स के बारे में सुना। और तभी दिल में एक ख्याल आया – "यही तो करना है! इंडिया में भी फैंटेसी स्पोर्ट्स लाना है!बस, फिर क्या था? MBA पूरा किया और लौट आए इंडिया! और 2008 में दोस्त भवित शेठ के साथ मिलकर Dream11 की नींव रख दी!

150 बार ‘ना’ सुनने के बाद भी जीतने की जिद!

लोगों के रिजेक्शन के स्क्रीनशॉट्स और कोर्ट केस की झलकियां) लेकिन हर स्टार्टअप की तरह Dream11 को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।150 वेंचर कैपिटलिस्ट्स ने इन्वेस्ट करने से मना कर दिया। बोले – "ये तो जुआ है! भारत में नहीं चलेगा!" कोर्ट में केस चला, लीगल बैटल हुई। लेकिन हार नहीं मानी! और जब 2016 में IPL ने इसे प्रमोट किया, तो Dream11 फैंटेसी गेमिंग का बाप बन गया!

भारत का नंबर 1 फैंटेसी प्लेटफॉर्म!

आज Dream11 पर 220 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं! क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल – हर गेम का फैंटेसी वर्ल्ड यहाँ है, लोग अपनी टीम बनाते हैं, असली प्लेयर्स के परफॉर्मेंस से पॉइंट्स कमाते हैं और पैसा जीतते हैं!

लग्जरी लाइफ और बेशुमार दौलत!

इतनी मेहनत रंग लाई और आज हर्ष जैन की नेट वर्थ 5,500 करोड़ रुपये है! यानी लगभग 660 मिलियन डॉलर!उन्होंने 2021 में मुंबई के सबसे महंगे इलाके में 72 करोड़ का डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा! वो भी मुकेश अंबानी के एंटीलिया के बगल में! लाइफ सेट है!तो दोस्तों, ये थी Dream11 और हर्ष जैन की कहानी! एक आइडिया, 150 रिजेक्शन और करोड़ों की कंपनी! अगर आपको ये कहानी मोटिवेटिंग लगी, तो LIKE, SHARE और COMMENT जरूर करें!

Post a Comment

Previous Post Next Post